{"_id":"698038d1daf0f9c98c075aee","slug":"save-oil-and-gas-campaign-fortnight-begins-people-will-be-made-aware-to-use-less-petroleum-products-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, पेट्रोलियम उत्पाद कम उपयोग करने को लोगों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, पेट्रोलियम उत्पाद कम उपयोग करने को लोगों को किया जाएगा जागरूक
Mon, 02 Feb 2026 11:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:10 AM IST
सार
यूपी में तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को पेट्रोलियम उत्पाद कम उपयोग करने को जागरूक किया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, अवनीश कुमार अवस्थी रहे मौजूद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सोमवार से तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू हुआ। इसके लिए राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कई कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया, जो बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
समारोह में ग्रीन एनर्जी पर जोर दिया गया। अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंचामृत के तहत एनर्जी एफिशिएंसी पर कार्य किया जाएगा। 2030 तक रिन्युवल एनर्जी पर निर्भरता 50 फीसदी लाई जाएगी। 2070 तक नेट जीरो कार्बन का लक्ष्य पूरा करेंगे। पेट्रोलियम उत्पाद की जरूरत कम करने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्टेट लेवल को आर्डिनेटर राजेश सिंह ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पेट्रोलियम को जनता से जोड़कर उसके संरक्षण के बारे में बताएंगे। सक्षम 2026 की सफलता तभी होगी।
विज्ञापन