फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saudi Arab government impose money on Umra Yatra.

हज के बाद अब उमरा यात्रा भी हुई महंगी, चुकाने होंगे 11 हजार रुपये ज्यादा

Wed, 11 Dec 2019 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arab government impose money on Umra Yatra.
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सऊदी अरब सरकार ने नि:शुल्क दिए जाने वाले उमरा वीजा पर अब 300 रियाल यानी करीब 6 हजार रुपये का शुल्क लगा दिया है। अन्य मदों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस वजह से मक्का और मदीना मुनव्वरा की जियारत के लिए जाने वाले जायरीनों की जेब पर 11 हजार रुपये से ज्यादा का बोझ बढ़ गया है। अब दो साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी पूरी रकम अदा करनी पड़ रही है। इस वजह से जायरीनों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है।

विज्ञापन


सऊदी अरब के हज मंत्रालय से 31 अगस्त से 24 नवंबर के जारी आंकड़ों के अनुसार उमरा यात्रा में भारत पहले से तीसरे स्थान पर आ गया है। इस साल उमरा यात्रा शुरू होने के 88 दिनों में दुनिया भर से 13 लाख 39 हजार 379 लोग उमरा यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे। इनमें भारत से 1 लाख 95 हजार 345 लोग उमरा यात्रा पर सऊदी अरब गए।
विज्ञापन


दुनिया भर से बड़ी संख्या में मुसलमान हज के अलावा साल भर उमरा करने के लिए सऊदी अरब जाते रहते हैं। सऊदी अरब जाने वाले मुसलमानों में 80 फीसदी से ज्यादा लोग उमरा के लिए ही वहां पहुंचते हैं। सऊदी अरब की सरकार ने अपनी आय बढ़ाने के लिए उमरा के नियमों में बदलाव करते हुए कई मदों में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उमरा वीजा निशुल्क दिया जाता था। नए नियम के मुताबिक उमरा वीजा लेने के लिए 300 रियाल यानी करीब 6 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसके अलावा बेसिक ग्राउंड सर्विस, प्रोसेसिंग फीस आदि के मद में करीब 5000 रुपये का इजाफा किया गया है।

अब 70 हजार रुपये हो गया है उमरा पैकेज

नए नियमों के तहत टूर ऑपरेटरों को वेबपोर्टल पर ही बुकिंग करनी होगी। उन्हें वीजा, रहने, खाने, घूमने सहित अन्य खर्च की रकम पहले ही जमा करनी होगी। इसके बाद ही उमरा वीजा जारी किया जाएगा। टूर ऑपरेटर अयान ने बताया कि बीते साल तक 40 से 55 हजार रुपये का उमरा पैकेज था, जो इस साल बढ़कर 70 हजार रुपये तक हो गया है।

सऊदी अरब में कहीं भी घूमने की मिली आजादी
सऊदी अरब सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए नियमों में उमरा जाने वाले जायरीनों को वहां के किसी भी राज्य व शहर में घूमने की आजादी दी है। जायरीनों को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

अभी तक उमरा के लिए सऊदी अरब पहुंचने वालों को मक्का के अलावा मदीना मुनव्वरा और जेद्दा ही जाने की इजाजत थी। अन्य राज्यों में जाने के लिए अतिरिक्त रकम देकर अलग से वीजा लेना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed