{"_id":"68aaa35db175a9dfa2058e08","slug":"sauce-may-be-dangerous-for-your-health-two-workers-working-in-factory-fainted-due-to-chemical-reaction-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा ध्यान दें: सॉस आपकी सेहत के लिए हो सकता खतरनाक, केमिकल रिएक्शन से फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूर बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा ध्यान दें: सॉस आपकी सेहत के लिए हो सकता खतरनाक, केमिकल रिएक्शन से फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूर बेहोश
Sun, 24 Aug 2025 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:00 AM IST
सार
सॉस आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केमिकल रिएक्शन से फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूर बेहोश हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
फैक्टरी में तैयार सॉस (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार को शाम करीब 5.00 बजे बिजनौर के मुल्लाही खेड़ा स्थित सॉस फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूर केमिकल रिएक्शन से बेहोश हो गए। मजदूर उन्नाव के सोहरामऊ निवासी बबलू (35) और किशन (32) हैं। पुलिस ने साथी मजदूरों की सहायता से दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी निवासी अंकुर सडाना की मुल्लाही खेड़ा में फैक्टरी है। फैक्टरी में टोमैटो, चिली और सोया सॉस बनाया जाता है। शनिवार की शाम मजदूर टैंक की पुताई कर रहे थे। तभी सॉस में मिलाने वाले केमिकल रिएक्शन से बबलू और किशन अचानक बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन
साथी मजदूर फैक्टरी में ताला लगाकर भाग निकले
मजदूरों ने घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने पुलिस के साथ दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं साथी मजदूर फैक्टरी में ताला लगाकर भाग निकले। इंस्पेक्टर बिजनौर शिव शंकर महादेवन ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन