फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   satpal maharaj will meet cm yogi in lucknow

लोहा चबाना और शरीर में देवता आना भी उत्तराखंड पर्यटन का आकर्षण: सतपाल महराज

Sun, 22 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Oct 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
satpal maharaj will meet cm yogi in lucknow
सतपाल महाराज

उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल नदी परियोजना मंत्री सतपाल महराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उत्तराखंड की लंबित परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


मंत्री, मुख्यमंत्री योगी से मिलने से पहले एनेक्सी में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि  भारत व नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से महाकाली नदी पर मेगावाट क्षमता का बहुउद्देशीय पंचेश्वर  बांध का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन


इस बांध के निर्माण में पुनर्वास केलिए बड़े लैंड बैंक की आवश्यकता है। उत्तराखंड में यूपी के सिंचाई विभाग के स्वामित्व की जमीन की इस लैंड बैंक के लिए जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी से यह जमीन हस्तांतरित कराने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाम में उन्होंने कहा कि इस बांध को लेकर वहां के लोगों की चिंताओं को लेकर सरकार संवेदनशील है। सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकेगा। इसमें योगी के सहयोग की बहुत आवश्यकता है।

इसके अलावा योगी से हरिद्वार में कुंभ मेला आदि के लिए यूपी के सिंचाई विभाग के स्वामित्व की उत्तराखंड स्थित जमीन, पुरानी गंग नहर को उत्तराखंड सिंचाई विभाग को हस्तांतरित कराने पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि बंद गंग नहर को पर्यटकों के उपयोग केलिए उत्तराखंड सरकार केपास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जमरानी बांध का निर्माण बहुत आवश्यक है।

इससे पहले हल्द्वानी क्षेत्र को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। इसके बाद यूपी को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इस परियोजना के लिए सभी स्वीकृतियां मिल गई हैं।

यूपी व उत्तराखंड के बीच पानी व परियोजना के लागत के संबंध में एक एमओयू पर हस्ताक्षर होना ही बाकी है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि यूपी इस एमओयू पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर करे ताकि यह काम तेजी से शुरू हो सके।

सतपाल महराज ने कहा कि इस परियोजना से यूपी व उत्तराखंड की पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी व उत्तराखंड की आत्मा एक है सिर्फ प्रदेश दो बन गए हैं। ऐसे में सभी मुद्दों का हल बातचीत से निकल आएगा।

लोहा चबाना उत्तराखंड पर्यटन का आकर्षण

सतपाल महराज ने टूरिज्म को प्रोत्साहन से जुड़ी जानकारी में यह भी बताया कि उत्तराखंड में लोहा चबाना, किसी पर देवताओं के आने जैसी तमाम परपंराएं हैं। बड़े-बड़े मेले लगते हैं। लोगों की श्रद्धा है। उत्तराखंड में पर्यटकों को इससे परिचय कराया जाता है। अंधविश्वास को बढ़ावा देने से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दे रही है। यह रहस्यवादी टूरिज्म है। परंपरा से लोगों को परिचित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed