फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   satish pradhan surrenders and gets bail.

अयोध्या मामले में शिवसेना नेता ने किया सरेंडर, जमानत भी मिली

Thu, 25 May 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
satish pradhan surrenders and gets bail.
शिवसेना नेता और ठाणे के पूर्व मेयर सतीश प्रधान - फोटो : amar ujala
शिवसेना नेता और ठाणे के पूर्व मेयर सतीश प्रधान ने अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को सरेंडर कर दिया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन


शिवसेना से दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके प्रधान मुंबई से दोपहर करीब सवा 12 बजे लखनऊ के इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी संस्थान की चौथी मंजिल पर लगाई जा रही विशेष अदालत में सरेंडर करने पहुंचे।
विज्ञापन


उनके वकील ने जज के समक्ष जमानत की अर्जी प्रस्तुत की। साथ ही सीबीआई की चार्जशीट में सतीश प्रधान पर लगाए आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि पुलिस केस में आरोपों के आधार पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज ने जमानत मंजूर करते हुए 20 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाया। लगभग सवा दो बजे अदालत से बाहर आए प्रधान ने विवादित ढांचा विध्वंस में हाथ होने या षड्यंत्र रचे जाने से इन्कार किया। प्रधान ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन पर क्या चार्ज लगाए गए हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कौन-सी धाराएं लगाई गई हैं। पूरा केस वे नहीं जानते। अपने वकीलों से बात करके आगे सुनवाई में पूरा सहयोग करते रहेंगे।

राम मंदिर बनने तक चुप नहीं बैठेंगे, भाजपा के रवैये से दुख

satish pradhan surrenders and gets bail.

78 साल के प्रधान ने कहा कि वे चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व यूपी में बीजेपी की सरकार होते हुए भी राम मंदिर बनाने में कोई पहल नहीं होने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

आडवाणी, कटियार की हाजिरी माफी के लिए अर्जी
सतीश प्रधान के वकील अरुण सिंह ने बताया कि गुरुवार से सीबीआई के विशेष कोर्ट में मामले में आरोप तय किए जाएंगे। यहां दो मामलों में दर्ज एफआईआर पर सभी आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित होना होगा।

जो लोग नहीं आ पा रहे हैं, उनकी ओर से हाजिरी माफी के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को भाजपा के प्रमुख नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और विनय कटियार की हाजिरी माफी के लिए अर्जियां दी गईं। इन पर गुरुवार को निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed