{"_id":"5bba457d867a5568232bd909","slug":"satish-mahan-meets-mahant-paramhans-das-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमहंस का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री की कोशिश नाकाम, सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमहंस का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री की कोशिश नाकाम, सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अपने समर्थकों के साथ अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास (बायें) व सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री/औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना द्वारा रविवार रात किया गया प्रयास का कोई निर्णय नहीं निकल सका।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री से वार्ता के बाद भी महंत परमहंस ने अनशन नहीं तोड़ा। वार्ता के बाद महंत परमहंस दास ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कराने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद यदि सहमति बनती है तभी अनशन टूटेगा।
विज्ञापन
मंत्री महाना रविवार रात्रि 8.45 बजे पहुंचे। उन्होंने महंत परमहंस दास से करीब 20 मिनट तक वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने उन्हें मनाने का भरसक प्रयास किया परंतु महंत ने मंदिर निर्माण के लिए ठोस आश्वासन के बिना अनशन तोड़ने इंकार कर दिया। प्रभारी मंत्री के जाने के बाद लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये। हालांकि वार्ता के बाद आश्वस्त किया कि सोमवार को महंत जी अनशन समाप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री के साथ वार्ता के दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत बृजमोहन दास, महंत दिलीप दास त्यागी, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।