मायावती पर विवादित बयान देकर मुश्किल में फंसी साधना सिंह, महिला आयोग भेजेगा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती पर दिए विवादित बयान पर भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महिला आयोग विधायक को नोटिस जारी करेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी उनपर कार्रवाई की मांग की है। उनके बयान पर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी पलटवार किया है।
लखनऊ में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा के साथ है, लेकिन हम मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। वह हमारे दलित समुदाय की एक मजबूत महिला हैं, एक अच्छी प्रशासक हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
Union Min Ramdas Athawale on Sadhna Singh's(BJP) statement: Our party is with BJP, but we don't agree with disrespectful remarks against Mayawati.She is a strong lady of our Dalit community & a good administrator.I would've definitely taken action if it was someone from our party pic.twitter.com/Ghe808TVEv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2019
इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीजेपी विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को लेकर दिए विवादित बयान पर संज्ञान लिया है। आयोग साधना सिंह को विवादित बयान पर नोटिस भेजेगा।
The National Commission for Women (NCW) has taken Suo Motu cognisance of the objectionable statement made by BJP MLA Sadhana Singh about BSP chief Mayawati. The Commission will be sending a notice to Sadhna Singh regarding the statement in question pic.twitter.com/VnlCdpl8wB
— ANI (@ANI) January 20, 2019
इससे पहले सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा था कि हमारी पार्टी प्रमुख के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो भाजपा के स्तर को प्रदर्शित करता है।
मिश्रा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन के बाद बीजेपी नेताओं को मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्हें आगरा या बरेली के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
भाजपा विधायक ने कहा कि द्रौपदी ने प्रण किया था कि जब तक दूशासन के लहू से बाल नहीं धोऊंगी तब तक उन्हें बांधूंगी नहीं लेकिन मायावती ने सत्ता के लिए सब कुछ भुलाकर समझौता कर लिया।
गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि तब भाजपा के लोगों ने उनकी मदद की थी। मायावती नारी जाति के लिए कलंक हैं। भाजपा विधायक की बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी से चर्चा का बाजार गरम है।