{"_id":"f4f0ade4899350a2e31d103e334c36df","slug":"sathish-chandra-maurya-slams-akhilesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अखिलेश बनवा रहे 10 हजार करोड़ का ऐशगाह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अखिलेश बनवा रहे 10 हजार करोड़ का ऐशगाह'
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी द्वारा शनिवार को गेंदघर मैदान में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इटावा में बन लॉयन सफारी व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और दंगों को लेकर सपा सरकार को निशाने पर लिया।
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा सरकार को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार इटावा में जंगल सफारी को बनाने पर जनता के पसीने की कमाई दस हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
इससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा। बल्कि जनता के पैसों से सपा अपने लिए ऐशगाह बनवा रही है।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूरे यूपी में 137 में 100 बड़े व 37 छोटे दंगे अब तक हुए हैं। जिनमें सैकड़ों निर्दोष लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है।
मुजफ्फरनगर दंगों पर उन्होंने कहा कि इटावा में सपा के नेता ऐश कर रहे थे और गरीब जनता कैंप में रह रही थी। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह की जगह जेल में हैं।