{"_id":"6a42d8ebf51b917a63086f7d","slug":"sarojininagar-to-become-a-model-assembly-constituency-with-net-zero-emissions-by-2040-lucknow-news-c-13-lko1070-1806169-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरोजनीनगर 2040 तक बनेगा नेट जीरो उत्सर्जन वाला मॉडल विधानसभा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरोजनीनगर 2040 तक बनेगा नेट जीरो उत्सर्जन वाला मॉडल विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु नेतृत्व और सतत विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। नेट जीरो सरोजनीनगर 2040 अभियान तेजी से जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2040 तक सरोजनीनगर को नेट जीरो उत्सर्जन वाला मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना है। ये बातें सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रेस रिलीज में कहीं। बताया कि 20,000 से अधिक नागरिक हरित भविष्य के निर्माण की शपथ ले चुके हैं।
विधायक ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर द ग्रीन शिफ्ट: गोल्फ टूर्नामेंट अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इसमें अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और छह लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी गई। अभियान के अगले चरण में नेट जीरो इंडस्ट्री का शुभारंभ हुआ, जिसमें मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहे। इसका उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को जलवायु संरक्षण में भागीदार बनाना है। युवा सशक्तीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं और 500 पौधारोपण भी हुए हैं।
मां तारा शक्ति सिलाई केंद्रों से 30,000 से अधिक पर्यावरण-अनुकूल थैले तैयार कर स्कूलों में बांटे गए। इससे प्लास्टिक पर निर्भरता कम हुई और महिलाओं को आजीविका मिली। एनवायरमेंट वॉरियर्स अभियान के तहत तराई क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई गई। इसमें नौ वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम हुए और वनकर्मियों को 250 साइकिलें, 2000 जैकेट तथा अन्य उपकरण दिए गए। शिक्षा के क्षेत्र में दो प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल पुस्तकालय स्थापित की गईं। वन्यजीवों के लिए सौर ऊर्जा संचालित जल पंप भी लगाए गए। राजेश्वर सिंह ने कहा कि नेट जीरो सरोजनीनगर 2040 आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य का संकल्प है।