फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saraf hanged himself after writing sorry in the family WhatsApp group

Lucknow News: पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप में सॉरी लिखकर सराफ ने लगाया फंदा

Sat, 17 Jan 2026 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saraf hanged himself after writing sorry in the family WhatsApp group
मनोज कुमार अग्रवाल की फाइल फोटो।
लखनऊ।
विज्ञापन

सआदतगंज के चौपटिया में बृहस्पतिवार रात सराफ मनोज कुमार अग्रवाल (60) ने घर में फंदा लगा लिया। घटना से पहले उन्होंने पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर ''सॉरी'' लिखकर भेजा था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
चौपटिया स्थित खेतवाली गली में मनोज कुमार अपनी पत्नी नीलू और छोटे बेटे छोटू के साथ रहते थे। उनका बड़ा बेटा स्कंद पत्नी के साथ पुणे में रहता है। छोटू के अनुसार, पिता की चौक स्थित कुंदन मार्केट में आभूषण की दुकान थी, जहां वे आभूषण बेचने के साथ सप्लाई का काम भी करते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह मां के साथ स्कूटी से चौक स्थित चूड़ी वाली गली में चाचा के घर गए थे। वहां कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने बाथरूम जाने की कही और घर लौट आए। रात करीब नौ बजे जब वह चाचा के घर नहीं लौटे तो मां ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई। अनहोनी की आशंका पर मां जब घर पहुंचीं तो गेट अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उन्हें आंगन में साड़ी के सहारे फंदे से लटका पाया। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रुप पर क्यों लिखा मेसेज नहीं हो सकी जानकारी
छोटू ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके पिता ने खुदकुशी से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर ''सॉरी'' क्यों लिखा था। उन्होंने कभी भी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया था और न ही वे परेशान दिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे की शादी की पहली वर्षगांठ मनाने की थी तैयारी
मनोज के बड़े बेटे स्कंद की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। परिवार उनकी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने तैयारी कर रहा था। सभी इसे लेकर बड़े उत्साहित थे। शुक्रवार सुबह बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। एडिशनल इंस्पेक्टर सआदतगंज के अनुसार, परिजनों के तहरीर दिए जाने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


कारोबारियों का दावा, सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव से थे परेशान
साथी कारोबारियों का कहना है मनोज ने सहालग को लेकर पहले कई बड़े ऑर्डर लिए थे। उस दौरान सोने और चांदी के दाम कम थे। अब दाम बढ़ गए और ऑर्डर पहले से तय कीमत पर तैयार करना था, इसलिए मनोज परेशान थे। चौक सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने बताया कि दाम बढ़ने के चलते सभी कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed