फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sara Singh mother complains against.

सारा की मां ने अमनमणि के बाबा के खिलाफ की शिकायत

Fri, 30 Oct 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Oct 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sara Singh mother complains against.

सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी के बाबा श्याम नारायण त्रिपाठी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशीवारा थाना में तहरीर दी। ओशीवारा पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विरामखंड निवासी सीमा सिंह निजी काम के चलते कई दिन से मुंबई में हैं। यहां वह ओशीवारा इलाके में अपनी किसी परिचित के घर पर रह रही हैं। उनका कहना है कि बेटी की मौत के बाद से उसके दोनों मोबाइल फोन गायब हैं।
विज्ञापन


इस बाबत पूछताछ करने पर विवेचक व फीरोजाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अतर सिंह ने कहा था कि एक मोबाइल फोन अमनमणि के बाबा श्याम नारायण त्रिपाठी के पास है। बुधवार को सीमा सिंह ने श्याम नारायण त्रिपाठी से मोबाइल पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सिंह का कहना है कि श्याम नारायण त्रिपाठी ने उन्हें छिपे शब्दों में धमकी दी। उन्होंने श्याम नारायण त्रिपाठी पर सारा के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।

बृहस्पतिवार दोपहर सीमा सिंह ओशीवारा थाना पहुंची और श्याम नारायण त्रिपाठी के खिलाफ धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उनका कहना है कि सारा की हत्या में अमनमणि के साथ श्याम नारायण त्रिपाठी भी शामिल हैं।

यह था मामला

Sara Singh mother complains against.

अमनमणि और सारा सिंह बीती नौ जुलाई की सुबह कार से दिल्ली के लिए निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे फीरोजाबाद के सिरसागंज में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सारा की मौत हो गई थी। हादसे में अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई थी। सारा की मां सीमा सिंह ने सिरसागंज थाना में बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए अमनमणि व उसके पिता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही गवर्नर, सीएम और डीजीपी से मिलकर सीमा सिंह ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

सीबीआई जल्द लखनऊ आकर करेगी छानबीन

सीबीआई की टीम जल्द लखनऊ आकर सीमा सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही सारा की सहेलियों और परिचितों से संपर्क करेगी। सीमा सिंह फिलहाल मुंबई में हैं। वह दो नवंबर को घर लौटेंगी। इसके बाद ही सीबीआई की टीम के राजधानी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सारा प्रकरण में हो चुकी हैं दो एफआईआर

सारा सिंह की मौत के मामले में सीमा सिंह ने फीरोजाबाद के सिरसागंज थाना में अमनमणि त्रिपाठी और उसके परिवारीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक अगस्त की रात दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सारा के भाई सिद्धार्थ पर जानलेवा हमला हुआ था।

उन्होंने तिलकनगर थाना में अमनमणि और उसके पिता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, मां मधु तथा फीरोजाबाद निवासी अमरमणि के करीबी मनोज गोयल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। अब उन्होंने मुंबई के ओशीवारा थाना में अमनमणि के बाबा श्याम नारायण त्रिपाठी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed