फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sara mother seema singh expresses joy on amanmani arrest

अमनमणि की गिरफ्तारी पर फफक पड़ी सारा की मां, बोलीं- बेटी के हत्यारे को जीने का हक नहीं

Sat, 26 Nov 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Nov 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
 sara mother seema singh expresses joy on amanmani arrest
सीमा सिंह - फोटो : amar ujala

अमनमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी से गोमतीनगर के विरामखंड स्थित उसकी ससुराल में खुशी का माहौल है। मधुमिता हत्याकांड के आरोपी व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि पर अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या का आरोप है। 

विज्ञापन


सारा सिंह की मां सीमा सिंह को जैसे ही रात नौ बजे अमनमणि के गिरफ्तारी की खबर मिली वह एक बार फिर बेटी को याद कर फफक पड़ीं। उन्होंने कहा कि अमनमणि को जीने का कोई हक नहीं है। उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं से अमनमणि का टिकट काटने की भी मांग की।
विज्ञापन


सीमा सिंह को मीडिया कर्मियों ने अमनमणि की गिरफ्तारी की सूचना दी। सारा के हत्यारे को  दिल्ली में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने का पता चला तो पड़ोसी और परिवार के कई लोग एकत्र हो गए। बेटी के हत्या आरोपी को कानून के शिकंजे में लाने के लिए सीमा सिंह के संघर्षों की सबने सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सारा को याद कर सीमा सिंह फफक पड़ीं। उन्होंने कहा कि बेटी के हत्यारे की गिरफ्तारी से सुकून मिला है। यह देश के कानून की जीत है। बेटी तो वापस नहीं आ सकती लेकिन अमनमणि को उसके किए की सजा मिलने से वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। 

सीमा सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नौतनवां सीट से अमनमणि को टिकट देकर अपराधियों को राजनीति में लाने को बढ़ावा दिया है। अगर हत्यारे राजनीति में आएंगे तो समाज किस दिशा में जाएगा। अब अमनमणि का टिकट काट देना चाहिए।

सात फेरों से कत्ल तक

 sara mother seema singh expresses joy on amanmani arrest
अमनमणि - फोटो : amar ujala

27 जुलाई 2013 को अमनमणि और सारा ने अलीगंज के महावीरगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की।
09 जुलाई 2015 की सुबह अमनमणि गोमतीनगर स्थित आवास से सारा को कार से दिल्ली के लिए लेकर निकला और फीरोजाबाद में सारा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
10 जुलाई 2015 को गोरखपुर के ठेकेदार ऋषि कुमार पांडेय के अपहरण के मामले में गौतमपल्ली थाना के वांछित अमनमणि को फीरोजाबाद पुलिस ने पकड़कर लखनऊ पुलिस के सुपुर्द किया।
11 जुलाई 2015 को सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि के पिता व पूर्व मंत्री अमनमणि त्रिपाठी पर बेटी की हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
25 अक्तूबर 2015 को सीबीआई ने दिल्ली में सारा सिंह की हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
25 नवंबर 2016 को अमनमणि को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed