फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sara mother blame up police on sara death issue

सारा की मां का पुलिस पर गंभीर आरोप, बहन भी बोली

Tue, 28 Jul 2015 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ/फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ/फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
sara mother blame up police on sara death issue

सारा की मां सीमा सिंह ने पुलिस पर सारा की मौत की जांच में लापरवाही बरतने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सड़क हादसे में जान गवांने वाली पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी के मामले में अब पुलिस सवालों के घेरे में आ रही है। सारा की मां ने पुलिस पर लापरवाही करने और फीरोजाबाद एसएसपी पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

बता दें कि सारा की मौत के मामले में मां सीमा सिंह ने अमन मणि त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है वहीं अब हर्ष ने भी तहरीर देकर एक और मुकदमे की अपील की है।
विज्ञापन


सारा की मां सीमा सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्होंने एसएसपी फीरोजाबाद पीयूष श्रीवास्तव को फोन कर मामले में पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। वहीं पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरतने की भी बात कही। सीमा सिंह का आरोप है कि फीरोजाबाद एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव पक्षपात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर ठीक से बात करना तो दूर बल्कि दोबारा फोन न करने की हिदायत भी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में निष्क्रियता बरत रही है। नौ जुलाई से लेकर अब तक पुलिस ने कार्रवाई की कोई सकारात्मक जानकारी भी नहीं दी।  


सारा की बहन का कहना है कि पुलिस अमन मणि को रिमांड पर लेगी तब ही कई राज सामने आएंगे।  मामले में एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही परिणाम सभी के सामने होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed