फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanskrit University: Study of BA Honors and Civil Services studies from today, fee waiver will be available

संस्कृत विवि : बीए ऑनर्स एवं सिविल सेवा अध्ययन की पढ़ाई आज से, मिलेगी फीस में छूट

Wed, 18 Sep 2024 06:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University: Study of BA Honors and Civil Services studies from today, fee waiver will be available
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार से चार वर्षीय बीए ऑनर्स संस्कृत एवं सिविल सेवा अध्ययन पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। विवि के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ऑनलाइन माध्यम से इस नए कोर्स का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने बताया कि विवि परिसर में बीए ऑनर्स पाठ्यक्रम संचालित है। पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इस सत्र से फीस में छूट देने की योजना है। बीए ऑनर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश की फीस 11,100 रुपये है। जबकि, द्वितीय सत्र की सेमेस्टर फीस 8,900 रुपये है। द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को उनके अंक के आधार पर फीस शुल्क में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त लाने पर अगले सेमेस्टर में 80 प्रतिशत की फीस शुल्क में छूट दी जाएगी। जबकि 80 प्रतिशत से कम अंक लाने पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, 70 प्रतिशत से कम अंक पर 60 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से कम अंक लाने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को पुन: प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 23 और 24 सितंबर को परिसर में ही प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed