फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanskrit students will be trained in technology and scientific writing

Lucknow News: संस्कृत के विद्यार्थी तकनीक और वैज्ञानिक लेखन में होंगे प्रशिक्षित

Sat, 05 Apr 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit students will be trained in technology and scientific writing
लखनऊ। संस्कृत के शिक्षकों और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं, विद्यार्थियों को समकालीन प्रारूपों में संस्कृत ज्ञान को व्यक्त करने के लिए कंप्यूटर कोडिंग, डिजिटल मीडिया तकनीक और वैज्ञानिक लेखन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से 2 जून से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विवि के निदेशक डॉ. सर्व नारायण झा के मुताबिक, आईआईटी हैदराबाद में जून में 22 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रशिक्षण में शिक्षकों और छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ पारंपरिक संस्कृत अध्ययन को आधुनिक विषय से जोड़ने, गहन प्रशिक्षण व अनुभव दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को अनुसंधान संवर्धन, समस्या-आधारित शिक्षण, परियोजना-आधारित अनुसंधान पर केंद्रित कार्यशालाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवन कौशल और नेतृत्व विकास पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें टीम निर्माण, संचार कौशल और समय प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंटरेक्टिव सत्र और कार्यशालाएं प्रतिभागियों को आधुनिक शोध पद्धतियों को समझने में सहायक होंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. डी. दयानाथ के बताया कि ग्रीष्मकालीन स्कूल में स्नातकोत्तर छात्र, शोधार्थी और संकाय सदस्य प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। प्रतिभागियों की संख्या 40 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed