फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanskarshala summer camp organized

Lucknow News: खेल-खेल में समझा नैतिक मूल्यों का महत्व

Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sanskarshala summer camp organized
बाल संस्कारशाला ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन हुआ।
लखनऊ। आईआईएम चौराहा सि्थत सजल श्रद्धा आरोग्य धाम में रविवार को बाल संस्कारशाला ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें खेल व प्रतियोगिताओं के जरिये संस्कृति, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिक जीवन के मूल्यों का महत्व समझाया गया। शुभारंभ सजल श्रद्धा आरोग्यधाम के मुख्य ट्रस्टी अरविंद निगम ने किया। यज्ञ, योग, प्राणायाम एवं मंत्रोच्चार का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य महेंद्र पति त्रिपाठी बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को सही मार्ग की ओर अग्रसर करना है। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से यह आयोजन कराया गया। संस्कार शाला के संचालक इंद्रेश मिश्र, डॉ. अरविंद राय, गोपाल ओझा, निष्ठा रस्तोगी, गिरिजा त्रिपाठी, अलका निगम, सुमन राय आदि लोग मौजूद रहे।

बाल संस्कारशाला ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन हुआ।

बाल संस्कारशाला ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed