{"_id":"5efb32288ebc3e42ec14a66a","slug":"sanjay-singhal-will-take-additional-charge-of-lucknow-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय 10 दिन की छुट्टी पर, संजय सिंघल संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय 10 दिन की छुट्टी पर, संजय सिंघल संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार
Tue, 30 Jun 2020 06:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंघल।
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय 10 दिनों के लिए अवकाश पर रहेंगे। उनकी जगह एडीजी रेलवे संजय सिंघल को लखनऊ पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय को चिकित्सकों ने एक माह के बेड रेस्ट की सलाह दी है। उन्हें रविवार दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर शनिवार को एक बैठक में गए थे, जहां उन्हें चक्कर आने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि जांच के दौरान एमआरआई और सिटी स्कैन नॉर्मल पाया गया है। ईसीजी और इको जैसी अन्य जांच भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। कार्डियक मॉनिटरिंग के लिए उपकरण (ईएलआर) दिया गया है। इस उपकरण से उनके दिल की धड़कन का मूल्यांकन किया जाएगा।