फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Singh said, Omprakash is lying, meeting with Kejriwal is not fixed

संजय सिंह बोले, झूठ बोल रहे ओमप्रकाश, केजरीवाल से मुलाकात तय नहीं

Tue, 13 Jul 2021 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

ओमप्रकाश ने सोमवार को एक बयान दिया है कि 17 जुलाई को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात का तिथि तय हो गई है, जिसमें आप का भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन होने के मुद्दे पर निर्णायक बातचीत होगी।

विज्ञापन
Sanjay Singh said, Omprakash is lying, meeting with Kejriwal is not fixed
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा को चुनौती देने की मंशा को लेकर एक साथ मिलकर विस चुनाव लड़ने की रणनीति बनाने में जुटे आम आदमी पार्टी (आप) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संबंधों में अभी से दरार पड़ने लगी है। आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को ट्विट के जरिए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को झूठा बता कर सियासी संबंध बनने से पहेल ही उसे झटका देने का संकेत दे दिया है।

विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने राजधानी में आप सांसद से मिले थे। उन्होंने संजय सिंह को भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिए थे। संजय सिंह ने इस मुद्दे जप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलकर बात करने के बाद ही कोई फैसला लेने का आश्वासन दिया था। हालांकि उसदिन राजभर की पहल पर संजय ने फोन पर केजरावाल से उनकी बात भी कराई थी। जिसमें जल्द ही मिलने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


इसी बीच ओमप्रकाश ने सोमवार को एक बयान दिया है कि 17 जुलाई को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात का तिथि तय हो गई है, जिसमें आप का भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन होने के मुद्दे पर निर्णायक बातचीत होगी। राजभर ने यह भी कहा है कि मुलाकात के दौरान आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर के इस बयान पर बिफरे संजय सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश झूठ बोल रहे हैं। उनकी केजरीवाल के साथ मुलाकात की न तो कोई तिथि तय हुई है और न ही उनसे किसी तरह का गठबंधन हो रहा है। आप सांसद ने कहा कि राजभर की केजरीवाल के साथ मुलाकात होने के बारे में जो भी ख़बरें प्रकाशित हो रही हैं वो झूठी और बेबुनियाद है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि बिना पुष्टि किए ऐसी कोई भी खबर प्रकाशित न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed