{"_id":"5bb0f55c867a557f565e59f9","slug":"sanjay-singh-on-vivek-tiwari-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घबराइए आप लखनऊ में है’ ये स्लोगन शहर के लिए ज्यादा सटीक है: आप नेता संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘घबराइए आप लखनऊ में है’ ये स्लोगन शहर के लिए ज्यादा सटीक है: आप नेता संजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने विवेक तिवारी हत्याकांड के लिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब तो लगता है कि ‘मुस्कराइए आप लखनऊ में हैं’ के स्थान पर ‘घबराइए आप लखनऊ में है’ का स्लोगन अधिक सटीक है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर तीन दिन में सरकार ने विवेक के परिवारीजनों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आप कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने घटना की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
इससे पहले संजय सिंह विवेक के घर जाकर परिवारीजनों से मुलाकात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी बात कराई। सांसद ने बताया कि केजरवील ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार मदद नहीं करती है तो विवेक के बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था दिल्ली सरकार करेगी।
विज्ञापन