{"_id":"5ac0edad4f1c1bc7618b4d4e","slug":"sanjay-singh-criticizes-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता संजय सिंह का यूपी सीएम पर हमला, बोले- हिंदू-मुसलमान देश की खूबसूरती, इसे न बिगाड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता संजय सिंह का यूपी सीएम पर हमला, बोले- हिंदू-मुसलमान देश की खूबसूरती, इसे न बिगाड़ें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह ने यूपी के सीएम और भाजपा तक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म कहता है ‘वसुधैव कुटुंबकम’। अर्थात, पूरा विश्व हमारा परिवार है। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि वे इसका अनुसरण करें। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई पूरे विश्व में हैं। यह भारत देश की भी खूबसूरती है। उसे बिगाड़ने का काम मत करें।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह हजरत अली के जन्मदिवस पर शहर के अमहट में गदीरी युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अली डे पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता वाले देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह कथन कि हम ईद नहीं मनाते, दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे बुनियादी मुद्दे इस राजनीति के चक्कर में पीछे होते जा रहे हैं। एजुकेशन और हेल्थ पर बात नहीं होती, बिजली और पानी पर बात नहीं होती, किसान और सड़क पर बात नहीं होती, बात होती है मंदिर और मस्जिद पर।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा, हम इस पर बात नहीं करना चाहते बल्कि बुनियादी सवालों का समाधान चाहते हैं। मोदी, योगी और ओवैसी का नाम लेकर कहा कि हमें हिंदू-मुसलमान में बांटने की कोशिश न की जाए।