{"_id":"77986b86dae22b8b1a9505e663705dba","slug":"sanjay-joshi-praises-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या मोदी-जोशी नजदीक आ गए...? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या मोदी-जोशी नजदीक आ गए...?
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Jan 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मोदी के गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में संजय जोशी की भागीदारी। अब मोदी के नए कर्म प्रदेश बने उत्तर प्रदेश में संजय के हाथ में मोदी के स्वच्छता अभियान की झाड़ू।
विज्ञापन
चर्चाएं स्वाभाविक हैं। सार्वजनिक रूप से दिख रहा यह बदलाव, भाजपा की राजनीति में भी बदलाव लाएगा या सब कुछ यूं ही चलता रहेगा, यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।
विज्ञापन
पर, इस बदलाव ने कार्यकर्ताओं के दिल में भविष्य की कुछ भूमिकाओं को लेकर तरह-तरह की संभावनाओं को जन्म दे दिया है। इन्हें भरोसा है कि कहीं न कहीं कुछ जरूर बदला है। तभी संजय जोशी बदले हैं।
विज्ञापन
भविष्य में मोदी भी बदलेंगे। दोनों लोगों के रिश्ते ठीक होने से भाजपा का भविष्य भी ठीक होगा। मोदी की मेहनत और संजय की संगठनात्मक जानकारी उत्तर प्रदेश में भी 14 साल से वनवास भोग रही भाजपा के सत्ता में पहुंचने का रास्ता आसान करेगी।