फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanitation workers beaten up, accused of throwing acid

Lucknow News: सफाईकर्मियों को पीटा, तेजाब फेंकने का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers beaten up, accused of throwing acid
गुडंबा। मड़ियांव के फैजुल्लागंज में मारपीट की शिकायत पुलिस से करने से नाराज दबंगों ने तीन सफाईकर्मियों को पीट दिया। आरोप है कि उन पर तेजाब फेंका गया और चाकू से भी हमला हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मूल रूप से असम के रमजान अली फैजुल्लागंज में जुड़वा मंदिर के पास परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सफाई कर्मी रमजान के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह छींटाकशी को लेकर पड़ोसी चांद अली, मुहर अली व रमजान अली से कहासुनी हो गई थी। ये तीनों भी कूड़ा बीनते हैं। रात 11:30 बजे रमजान काम करके लौट रहे थे। रास्ते में चांद, मुहर, रमजान व शहदुल ने उन्हें रोककर मारपीट की।
विज्ञापन




चौकी से लौटते ही बोला धावा

रमजान अली ने फैजुल्लागंज चौकी पर मारपीट की शिकायत की। आरोपी पक्ष को पता चला तो वे उसकी झोपड़ी पर पहुंचे। उस वक्त रमजान अली के साथ साथी अजीवर और नासिर थे। आरोप है कि शहदुल ने बोतल में रखा तेजाब रमजान की तरफ फेंका। इसकी छीटें उनकी आंख व होंठ पर पड़ीं। अजीवर का दाहिना हाथ झुलस गया। इस बीच शहदुल ने रमजान के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। मदद के लिए पहुंचे नासिर की पीठ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेजाब फेंकने व चाकू से हमले की पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट में तीनों को चोट आई है। तीनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed