फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanitation worker walking on foot killed after being hit by a speeding bike

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे सफाईकर्मी की मौत

Fri, 31 Jul 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker walking on foot killed after being hit by a speeding bike
सादिक अली की फाइल फोटो।
लखनऊ। हजरतगंज के बालू अड्डा ढाल के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे सादिक अली (49) की मौत हो गई। वह मूलरूप से असम के रहने वाले थे और बालू अड्डा स्थित झोपड़पट्टी में परिवार के साथ रहकर निजी सफाई कर्मी के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन

उनके दामाद फरमान के अनुसार, सादिक शाम करीब सात बजे काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे। तभी बालू अड्डा ढाल के पास हादसा हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। बाइक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed