Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanitation in four wards is in a bad state, zonal officer reprimanded

Lucknow News: चार वार्डोंं में सफाई व्यवस्था बदहाल, जोनल अधिकारी को पड़ी फटकार

Tue, 02 Dec 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sanitation in four wards is in a bad state, zonal officer reprimanded
जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो
लखनऊ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार सुबह जोन आठ इलाके में आने वाले पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए निरीक्षण किया। चार वार्डोंं में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। उन्होंने जोनल अधिकारी विकास सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी जितेंद्र गांधी और क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक मीरा राव को फटकार लगाई और एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मंत्री सबसे पहले खरिका प्रथम वार्ड पहुंचे, जहां तेलीबाग, सुभानी खेड़ा, देवी खेड़ा और मोहारीबाग क्षेत्रों में नालियां चोक मिलीं। सड़कों पर गंदगी थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जोनल अधिकारी मौके पर नहीं मिले तो वह नाराज हुए। पता चला कि वह दूसरे जगह पर हैं। जब वह पहुंचे तो उनको मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई, पूछा कभी फील्ड में निकलते हो या ऑफिस में बैठे रहते हो। इसके बाद मंत्री खरिका द्वितीय वार्ड में पहुंचे। यहां पर कांशीराम कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था चोक मिली। जिसको लेकर सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, नम्रता सिंह व मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------

विस्तारित इलाकों की न हो उपेक्षा

इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड के ईश्वरी खेड़ा गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विस्तारित क्षेत्र की उपेक्षा न की जाए। गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड के चिल्लावां बाजार व अमौसी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं और नाला उफना रहा था। इस दौरान स्थानीय निवासियाें ने बताया जल निकासी के लिए नगर निगम की ओर से पंप लगाया गया है लेकिन ज्यादातर समय उसे डीजल ही नहीं मिलता। ऐसे में बंद रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए इलेक्टि्रक पंप लगाया जाए। राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड के नटकुर में सफाई व्यवस्था कुछ ठीक मिली।

जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो

जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो

जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो

जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो

जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो

जोन-8 में निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल।  स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed