{"_id":"4c7078f09fd08632d793e76b8747e78a","slug":"sangh-involved-in-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जमीन तैयार करने उतरेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जमीन तैयार करने उतरेगा संघ
अखिलेश्ा वाजपेई/लखनऊ
Updated Sun, 03 Nov 2013 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी वोट बढ़वाने के काम में जुटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
संगठन के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की कोच्चि बैठक में इसके लिए अगले साल 15 जनवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाने का फैसला किया गया है।
बैठक में संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैया जी) ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि मतदाता सूची को दुरुस्त कराने और एक-एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए स्वयंसेवक घर-घर संपर्क करें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के संघचालक प्रभुनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कोच्चि बैठक में देश भर के 41 प्रांत एवं 31 विविध क्षेत्रों के प्रांतीय एवं अखिल भारतीय स्तर के 500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
पढ़ें-राहुल की रैली में कार्यकर्ताओं की पिटाई
विज्ञापन
बैठक में फैसला किया गया कि संघ के 50 लाख कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी व अलगाववादी नीतियों का विरोध करें।
बैठक में ‘सांप्रदायिक व लक्षित हिंसा विधेयक’ के विरुद्ध भी देश भर में जनजागरण का फैसला किया गया।
संगठन के कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि यह विधेयक देश के सांप्रदायिक सौहार्र्द को नष्ट करने के उद्देश्य से लाया गया है।
बैठक मे दक्षिण भारत में बढ़ती कट्टरपंथी अलगावादी ताकतों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में देश की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई और सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की गई।
भाजपा के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश
संघ के इन फैसलों से साफ है कि उसने केंद्र सरकार की नीतियों को हिंदुओं के बीच कठघरे में खड़ा करने का मन बना लिया है।
साथ ही केंद्र सरकार के सहयोग में खड़े दलों को भी घेरने का फैसला किया है। इन फैसलों के जरिये संघ ने देश के घर-घर पहुंचने की योजना बनाई है।
चर्चा यह भी है कि इस अभियान के दौरान स्वयंसेवक लोगों को केंद्र सरकार और उनके समर्थक दलों की हिंदुत्व विरोधी नीतियों की जानकारी देंगे।
साथ ही लोगों से आह्वान करेंगे कि मुस्लिम तुष्टीकरण वाले ऐसे दलों को कमजोर न किया गया तो हिंदुओं के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
समझा जा सकता है कि संघ भाजपा के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश में जुट गया है।
यूपी की सियासी हलचल का सिर्फ एक पता....यहां क्लिक करें