फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samwad 2025 Lucknow CM Yogi Adityanath participated in Amar Ujala Samvad program organized in Lucknow

Samwad 2025: 'लोकतंत्र की सशक्त आवाज और सबसे बड़ी ताकत है संवाद', सीएम योगी ने अमर उजाला को दी बधाई

Thu, 17 Apr 2025 11:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम शुरू हो गया है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 

विज्ञापन
Samwad 2025 Lucknow CM Yogi Adityanath participated in Amar Ujala Samvad program organized in Lucknow
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सज चुका है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने संवाद कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला को बधाई दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 77 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। लोकतंत्र की सशक्त आवाज है संवाद, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवाद। कठीन से कठीन समस्या के समाधान का सशक्त माध्यम है संवाद। जहां संवाद बाधित होता है, वहीं से संघर्ष के रास्ते प्रारंभ होते हैं। भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त है कि उसने अपने सभी स्तंभों के लिए लक्ष्मण रेखाएं भी तय की हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, 'शासन की सभी प्रणालियों में लोकतंत्र को सबसे अच्छा इसलिए माना गया है क्योंकि हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के समान अवसर और मूल्यों के साथ जीवन जीने की स्वतंत्रता होती है। अगर हमें कहीं स्वतंत्रता या अधिकार मिले हैं तो आवश्यक है कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पश्चिम के लोग इस बात के लिए उत्तर प्रदेश के साथ जुड़ने को उत्सुक रहते हैं कि यहीं से भगवान कृष्ण द्वारका में आए थे। दक्षिण के लोग भी इस बात को मानते हैं कि बजरंग बली कर्नाटक में जन्मे और अयोध्या में पूजे जाते हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक मां गंगा सभी को समभाव से आशीर्वाद देती हैं।

यह भी पढ़ें: Samwad 2025: 'सुबह का नाश्ता हल्का करें, दोपहर तक पाचन होता है कमजोर', डॉ. मेहता ने दिए सेहतमंद जीवन के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed