फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samjawadi pension yojna

खोया जनाधार पाने को अखिलेश का एक और दांव

Mon, 26 May 2014 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
samjawadi pension yojna

लोकसभा में मिली करारी हार के बाद प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव हर वो कार्य करने में जुट गए हैं, जिससे सीधे जनता को लाभ मिले और सपा को खोया हुआ जनाधार मिल सके।

विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री ने 18 साल से कम उम्र के विकलांग बच्चों के माता-पिता को समाजवादी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने विकलांग बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पेंशन योजना में यह संशोधन किया है। यह जानकारी सोमवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।

विज्ञापन

ऐसी योजना पहले नहीं बनी

samjawadi pension yojna

प्रवक्ता ने बताया कि यह अपनी तरह की पहली योजना होगी, जिसके तहत ऐसे विकलांग बच्चे, जिनकी उम्र 18 साल से कम है, उन्हें पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार की विकलांग कल्याण की जो योजना है, उसके अंतर्गत 18 साल पूरे करने के बाद ही विकलांगजन को पेंशन दी जा रही है।

इससे एक बहुत बड़ा वर्ग पेंशन के लाभ से वंचित हो जाता है।
मुख्यमंत्री के निर्णय के फलस्वरूप समाजवादी पेंशन योजना के माध्यम से प्रदेश के 18 साल से कम आयु के लाखों विकलांग बच्चे लाभान्वित होंगे।

पीएसी कर्मियों की बेटियों के लिए कन्या विद्या निधि

samjawadi pension yojna

वहीं दूसरी ओर पीएसी कर्मियों की बेटियों की शिक्षा में सहायता करने के उद्देश्य से ‘कन्या विद्या निधि’ की स्थापना की गई है।

पीएसी के महानिदेशक रंजन द्विवेदी ने बताया कि पीएसी के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बालिकाओं की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता योजना शुरू की जा रही है। इसका नाम कन्या विद्या निधि रखा गया है।

डीजी पीएसी ने कहा, एक निर्धारित अवधि के बाद आसान किस्तों में यह राशि 30 माह के अंदर लाभार्थी द्वारा वापस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed