फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Same number of cars seen in Lucknow.

जालसाजों के शिकंजे में लखनऊ, एक ही नंबर की दूसरी कार देख मालिक के होश उड़े

Wed, 04 Sep 2019 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Same number of cars seen in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ जालसाजों के शिकंजे में है। इसका प्रमाण मंगलवार को एक ही नंबर की दो कार आगे-पीछे फर्राटे भरती मिली। अपने ही नंबर की कार देख मालिक के होश उड़ गए। उसने पीछा कर कार को रोका और उसे मड़ियांव पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, भटपुर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह की कार टैक्सी का नंबर यूपी 32 एचएन 5058 है। वह मंगलवार को भिठौली की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उनके सामने एक और कार दिखी। जिस पर उनके कार का नंबर दर्ज था।
विज्ञापन


कार पर नंबर प्लेट जो लगा था वह टैक्सी का था। कार मालिक ने पीछा कर कार को रोका और उसे मड़ियांव थाने की अजीजनगर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। मालिक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, जब फर्जी नंबर वाली कार इंजन व चेचिस नंबर चेक किया गया तो पता चला कि प्रदीप शर्मा जानकीपुरम के नाम से शोरूम से ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग कर अपराध को अंजाम देने की आशंका

कार के बारे में बताया जा रहा है कि यह चोरी की गाड़ी है। भटपुर के भूपेंद्र सिंह को आशंका है कि कार चालकों ने उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग कर बड़े अपराध को अंजाम तो नहीं दिया।

उन्होंने देर शाम को मड़ियांव थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक दोनों गाड़ियों के इंजन व चेचिस नंबर जांच के लिए भेजे गये है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed