{"_id":"5b4ce83e4f1c1b466d8b52c4","slug":"sambhal-and-pratapgarh-sp-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सख्ती: महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में नाकाम संभल व प्रतापगढ़ के एसपी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सख्ती: महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में नाकाम संभल व प्रतापगढ़ के एसपी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह-प्रथम और राधेमोहन भारद्वाज
बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकिरी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा एक्शन लेते हुए संभल के एसपी राधे मोहन भारद्वाज ओर प्रतापगढ़ के एसपी संतोष कुमार सिंह- प्रथम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
संभल में एक युवती को उसके ससुराल में गैंगरेप के बाद जलाकर मार डाला गया था। इस घटना ने सरकार की जमकर फजीहत कराई थी। इसी तरह, प्रतापगढ़ में एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
नए एसपी तैनात
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार व डीजीपी ओम प्रकाश सिंह से पूरी रिपोर्ट तलब की थी। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि 2012 बैच के आईपीएस अफसर यमुना प्रसाद को संभल और 2011 बैच के देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
यमुना प्रसाद डीजीपी मुख्यालय में तैनात थे जबकि देव रंजन वर्मा को पिछले महीने की 24 तारीख को शामली से हटाकर 37वीं वाहिनी पीएसी का कमांडेंट बनाया गया था।