फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi pension yojna

समाजवादी पेंशन योजना के फॉर्म कल से

Sun, 16 Feb 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Feb 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
samajwadi pension yojna

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के ऐसे गरीब

विज्ञापन
परिवार जिनके पास आय के उपयुक्त साधन नहीं हैं, उनको जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लागू की जा रही समाजवादी पेंशन योजना के आवेदन पत्र 17 फरवरी से मिलेंगे।

पात्रों द्वारा भरे हुए आवेदन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। यह जानकारी मंडलायुक्त संजीव सरन ने शनिवार को दी। मंडलायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्र प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में मिलेंगे।

ग्रामीण क्षेत्र में आवेदन पत्र ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान अथवा ग्राम पंचायत सचिव, ब्लाक व तहसील कार्यालय पर और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय स्तर पर पार्षद, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी कार्यालय या नगर आयुक्त कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे।


हर साल बढ़ेंगे 50 रुपये

योजना के तहत चयनित परिवार के मुखिया को प्रथम वर्ष में 500 रुपया प्रतिमाह ई-पेमेंट के माध्यम से देय होगा।

लाभांवित परिवार में यदि 6 से 14 आयु वर्ग के बालक-बालिका होंगे तो उन्हें अनिवार्य रूप से स्कूल में नामांकित करना होगा। पेंशन राशि में पांच वर्ष तक 50 रुपये की राशि जोड़ी जाएगी।


4,38,163 लाभार्थियों का लक्ष्य तय

लखनऊ मंडल मे समाजवादी पेंशन योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 4,38,163 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed