{"_id":"5b0fa2f24f1c1ba46e8b5825","slug":"samajwadi-party-wins-in-nurpur-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना और नूरपुर में भाजपा का सूपड़ा साफ, सपा के नईमुल और गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम के सिर सजा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना और नूरपुर में भाजपा का सूपड़ा साफ, सपा के नईमुल और गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम के सिर सजा ताज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
तबस्सुम हसन व नईमुल हसन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना लोकसभा सीट भाजपा से छिन गई है। यहां सपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को भारी मतों से पराजित किया है। वहीं, नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा का परचम लहराया है। पार्टी के नईमुल हसन ने छह हजार से भी अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह को परास्त किया है।
बता दें कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें थीं क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव से विपक्षी दलों का गठबंधन बना।
कैराना उपचुनाव में गठबंधन की तरफ से मुस्लिम प्रत्याशी सपा विधायक नाहिद हसन की मां तबस्सुम हसन को रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ाया और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए नए समीकरण की परख की गई। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार जाट बिरादरी के बीच पकड़ बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
दोबारा पड़े थे मत
मालूम हो कि कैराना उप चुनाव में 28 मई को हुए मतदान के दौरान वीवीपैट मशीनें व ईवीएम में आई खराबी के चलते चुनाव आयोग ने इन बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद 30 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कैराना में शामली विधानसभा क्षेत्र के 4, थाना भवन के 1, गंगोर के 45 और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के 23 मतदान केंद्रों पर दोबारा मत पड़े थे।