{"_id":"65dc358a88164ee5f30cdcf3","slug":"samajwadi-party-will-focus-on-pda-in-vidhan-parishad-election-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: पीडीए समीकरण साधेगी सपा, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नाम पर भी विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: पीडीए समीकरण साधेगी सपा, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नाम पर भी विचार
Mon, 26 Feb 2024 05:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:11 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद चुनाव में मुस्लिम, कुर्मी, गुर्जर और धोबी समाज के नेताओं को मौका मिल सकता है। अपना दल (कमेरवादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधान परिषद चुनाव में सपा पीडीए समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास करेगी। पार्टी मुस्लिम, कुर्मी, गुर्जर और धोबी समाज के नेताओं को मौका दे सकती है। इसके लिए पार्टी ने होमवर्क करीब-करीब पूरा कर लिया है। स्थितियां अनुकूल रहीं तो अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को भी मौका मिल सकता है, बशर्ते वे सपा के सिंबल पर प्रत्याशी बनने को तैयार हों।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, फिरोजाबाद के एक मुस्लिम नेता को मौका मिल सकता है। राज्यसभा प्रत्याशी रामजीलाल सुमन भी फिरोजाबाद के ही रहने वाले हैं। इन मुस्लिम नेता को साधने से सपा को लोकसभा चुनाव में फायदा होने की उम्मीद है। एक कुर्मी नेता को मौका देने पर भी सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में गुर्जरों को साधने का दांव भी सपा चल सकती है। गुर्जर समाज के एक पूर्व विधायक के नाम पर भी विचार चल रहा है। लोहिया वाहिनी से जुड़े एक दलित नेता को भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
बता दें, विधान परिषद की रिक्त 13 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है। इसमें विधानसभा के सदस्य वोट देंगे। संख्या बल के लिहाज से सपा तीन सीटें आसानी से जीत सकती है।