{"_id":"5bed9084bdec226957070e5e","slug":"samajwadi-party-will-fight-in-chhattisgarh-and-mp-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में 18 व 48 सीटों पर दांव लगाएगी समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में 18 व 48 सीटों पर दांव लगाएगी समाजवादी पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Nov 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में क्रमश: 18 व 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्यों में सपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में चुनावी सभा की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टियों का गठबंधन 54 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इनमें 18 सीटों पर सपा और 36 पर गोंडवाना पार्टी के उम्मीदवार हैं। मध्य प्रदेश में भी सपा व गोंडवाना पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
यहां सपा ने 48 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। छत्तीसगढ़ की चुनावी सभा में अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे में किसानों का कर्ज माफ होगा। अखिलेश 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर (दुर्ग) तथा 18 नवंबर को पथरिया (दमोह) एवं पवई (पन्ना, मध्य प्रदेश) में चुनावी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन