फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will field Lok Sabha candidate in Andhra Pradesh

UP: यूपी ही नहीं इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा, प्रदेशाध्यक्ष के साथ राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

Mon, 11 Mar 2024 07:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Mar 2024 07:48 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष ने मुलाकात की। सपा आंध्र प्रदेश में कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जल्द ही प्रत्याशियों का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
Samajwadi Party will field Lok Sabha candidate in Andhra Pradesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा ने इसके लिए तैयार शुरू कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा शुरू कर दी है। दो राज्यों के प्रभारियों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सपा प्रभारी जगदीश यादव, आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष पासम वेंकटेश्वर लू और मधु बोट्टा यादव ने मुलाकात की। इस दौरान वहां की राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा हुई। सपा आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव और कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


समाजवादी शिक्षक सभा ने लिया ''इंडिया'' को जिताने का संकल्प
शिक्षक सभा के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर हुई। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक सभा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक सभा के पदाधिकारी भाजपा के नफरत और भेदभाव के प्रोपैगेंडा का मुकाबला करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। वोटर लिस्ट में होने वाली धांधली को रोकने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो.बी पांडेय ने किया। शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगा पसमांदा मुस्लिम समाज : अनीस मंसूरी
पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा कि उनका संगठन आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल पसमांदा मुसलमानों को उनका वाजिब हक नहीं दे रहा है और इसकी लड़ाई भी वह आगे लड़ते रहेंगे।

 

अनीस मंसूरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर चिंता तो जताई, पर उनके लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। भाजपा सरकार मुसलमानों को पांच किलो राशन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मौलाना आजाद फेलोशिप को भी बंद कर दिया है। 

 

उन्होंने कहा कि उनका संगठन पूरे देश में पसमांदा मुसलमानों को जगाने का काम करता रहेगा। उन्होने पिछले कई वर्षो से सगंठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत खुर्शीद आलम सलमानी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामित करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed