फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will conduct cycle yatra for election.

साइकिल यात्रा में आजम खां के खिलाफ हुई कार्रवाई के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी सपा, अखिलेश करेंगे जनसभा

Sun, 07 Mar 2021 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Mar 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party will conduct cycle yatra for election.
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अपने आधार वोट बैंक को सहेजने के लिए लगातार नई रणनीति अपना रही है। 12 मार्च से रामपुर से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा भी इसी रणनीति का हिस्सा है। हालांकि यात्रा का उद्देश्य आजम खां पर हुई कार्रवाई का विरोध बताया जा रहा है, लेकिन इसके गहरे सियासी निहितार्थ हैं।

विज्ञापन


रामपुर से निकलने वाली यह साइकिल यात्रा बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा की शुरुआत मोहम्मद अली जौर विवि. में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा से होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर होने वाली जनसभा और चौपाल में मोहम्मद अली जौहर विवि के संस्थापक व सांसद मो. आजम खां के खिलाफ हुई कार्रवाई का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। साथ ही अन्य मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


जनसभाओं में आजम खां के जरिए समुदाय विशेष के वोटबैंक को सहेजने की रणनीति बनाई गई है। जनसभाओं में लोगों को यह भरोसा भी दिलाने की तैयारी है कि जिस तरह से आजम खां के साथ सपा खड़ी है। उसी तरह वह अन्य लोगों का भी साथ निभाया जाएगा। इस रणनीति के तहत पार्टी के आधार वोटबैंक को नए सिरे से लामबंद करने की भी कोशिश है। यह यात्रा जिन जिलों से होकर गुजर रही है, उनमें दर्जनभर विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम वोटबैंक मजबूत स्थिति में है। रणनीतिकारों का मानना है कि यात्रा से निकलने वाला संदेश पूरे प्रदेश में पार्टी के लिए सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक विकास का मुद्दा उठेगा

रणनीतिकारों का मानना है कि आजम खां के जरिए एक तरह आधार वोटबैंक लामबंद होगा तो दूसरी तरफ युवाओं को जोड़ा जा सकेगा। क्योंकि जौहर विवि के बहाने सपा शासन में किए गए शैक्षिक विकास को भी लोगों को याद दिलाया जाएगा। जौहर विवि में पहले दिन होने वाली अखिलेश यादव की जनसभा इसी रणनीति का हिस्सा है।

कहां से कहां जाएगी यात्रा
रामपुर से 12 मार्च को शुरू होने वाली यह साइकिल यात्रा विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। 13 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रामपुर के अंबेडकर पार्क से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 14 मार्च को नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविंद चौधरी बरेली के मीरगंज से यात्रा रवाना करेंगे। 15 को यात्रा कटरा पहुंचेगी।

16 मार्च को कटरा से शाहजहांपुर और 17 मार्च को अचौलियां लखीमपुर पहुंचेगी। 18 मार्च को यात्रा सीतापुर पहुंचेगी। 19 मार्च को सीतापुर से विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा 20 मार्च को बख्शी का तालाब होते हुए लखनऊ पहुंचेगी और 21 मार्च को पार्टी मुख्यालय पर अखिलेश यादव के संबोधन के साथ यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed