फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party theme song prepared

सपा का प्रचार गीत तैयार, अखिलेश को बनाया गया 'हीरो'

Fri, 04 Dec 2015 01:03 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party theme song prepared

यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने एक थीम सान्ग तैयार कर लिया है। यूपी में सपा इसी थीम सॉन्ग के जरिए अपना प्रचार करेगी। इस थीम सॉन्ग में सीएम अखिलेश यादव के गुणगान किए गए हैं।

विज्ञापन


इस गाने के बोल हैं "यूपी को प्रगति के पथ पर यदि तुम लाओगे, हर इच्छा हर एक सपना पूरा कर दिखलाओगे, हर आंगन तुमसे बढ़ेगा, सूत्रधार तुम परिवर्तन के, समृद्धि के तुम पर्याय, तुम ही आशा हर एक वादे के... तरक्की का शुभारंभ, प्रगति का श्रीगणेश, अखिलेश अखिलेश, साथी सबका अखिलेश।"
विज्ञापन


सपा का ये थीम सॉन्ग बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जावेद अली ने गाया है। सपा के इस गाने को सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। सपा की यूथ बिग्रेड इस थीम सॉन्ग को वाट्सएप और फेसबुक पर भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाने में अखिलेश यादव ने पिता को किया रिप्लेस

samajwadi party theme song prepared

सपा इस गाने को अपनी हर पार्टी की बैठक और चुनावी रैली में बजाया जाएगा। मिशन 2017 के लिए सपा का ये थीम सॉन्ग उदय प्रताप सिंह ने लिखा है। उदय प्रताप सिंह कभी सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह के टीचर भी हुआ करते थे।

सपा के इस गाने में मुलायम सिंह की जगह सिर्फ अखिलेश यादव और उनके विकास के मुद्दे को फोकस किया गया है। इस गाने को सुनकर सीएम अखिलेश फाइनल कर चुके हैं। अगले कुछ ही दिनों में ये गाना सपा के कार्यालयों में बजना शुरू हो जाएगा।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपा ने एक अंग्रेजी गाने की धुन पर पार्टी का प्रचार किया था। इससे पहले सपा ने अपने प्रचार गीत में मुलायम सिंह का ही गुणगान किया था।

इस गाने के बोले थे 'मन से हैं मुलायम और इरादे लोहा हैं'। वहीं इस बार सपा के प्रचार गीत में मुलायम सिंह की जगह अखिलेश को प्राथमिकता दी गई है। कुछ ही दिनों में मुलायम सिंह इस गाने को औपचारिक रूप से जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed