क्या सपा में विवादों की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं स्टीव जार्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सोशल मीडिया पर स्टीव जार्डिंग का एक मेल वायरल हो रहा है। स्टीव हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव की रणनीति तैयार करने का काम कर रहे हैं।
इस मेल से तो यही लग रहा है कि ताजा विवाद की स्क्रिप्ट स्टीव ही लिख रहे हैं। स्टीव की ओर से अद्वैत नाम के व्यक्ति को संबोधित मेल में मीडिया प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए गए हैं।
24 जुलाई के इस मेल में सीनियर यादव को पारिवारिक विवाद को तूल देने की सलाह दी गई है। साथ ही ये भी कहा गया है कि इसके लिए अंकल को निशाने पर रखा जाए और जूनियर यादव को पार्टी के भावी लीडर के रूप में पेश किया जाए।
मेल का आशय ये
मेल में इसपर प्राथमिकता से काम करते हुए एडविट को भारतीय समय के अनुसार दो बजे बातचीत करने को कहा गया है। कहने की जरूरत नहीं कि सीनियर यादव से उनका आशय मुलायम को लेकर है जबकि जूनियर यादव के रूप में अखिलेश बताया गया है।
स्टीव के मेल में जिस अद्वैत का जिक्र है वे अद्वैत सिंह है जो भारत में उनकी ओर से सपा के लिए काम कर रहे हैं। इस मेल में बुनियादी क्षेत्र की परियोजनाओं के एक साथ उद्घाटन का भी सुझाव दिया गया है।
इस मेल में अद्वैत को किसी एमजे के साथ संपर्क करने को भी कहा गया है।