{"_id":"61f7795599cc8927c0464bcc","slug":"samajwadi-party-starts-preprations-for-mlc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: सपा ने शुरू की तैयारी, विधानसभा का टिकट न पाने वालों को दी जाएगी तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: सपा ने शुरू की तैयारी, विधानसभा का टिकट न पाने वालों को दी जाएगी तवज्जो
Mon, 31 Jan 2022 11:23 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:23 AM IST
सार
सपा ने विधान परिषद चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा की तैयारी है कि चार फरवरी तक उम्मीदवार तय कर लिए जाएं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में पार्टी ने चुनाव लड़ने वाले नेताओं से आवेदन मांगा है। सात एमएलसी पार्टी छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। इनके स्थान पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
सपा की तैयारी है कि चार फरवरी तक उम्मीदवार तय कर लिए जाएं। जहां के एमएलसी भाजपा में चले गए हैं, वहां के लिए जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार की तलाश शुरू की गई है। विधान सभा चुनाव के लिए आवेदन करने वाले जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिला है, उन्हें एमएलसी चुनाव में तवज्जो दी जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अन्य सीटों पर ज्यादातर पुराने उम्मीदवार उतारने की संभावना है। बता दें, स्थानीय निकाय प्राधिकारी की जिन 35 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें 30 सपा के पास हैं।
विज्ञापन
इनमें से सात सपा एमएलसी रामपुर से धनश्याम लोधी, सुल्तानपुर से शैलेंद्र प्रताप सिंह, झांसी से रमा निरंजन, गोरखपुर से सीपी चंद, बलिया से रविशंकर पप्पू, हाथरस से जसवंत सिंह और गौतमबुद्धनगर से नरेंद्र भाटी भाजपा में जा चुके हैं।