{"_id":"647ee5cb2f463e99fb05477b","slug":"samajwadi-party-rathyatra-from-lakhimpur-khiri-to-dhaurahara-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाली रथयात्रा, सामाजिक न्याय व जातीय जनगणना पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाली रथयात्रा, सामाजिक न्याय व जातीय जनगणना पर दिया जोर
Tue, 06 Jun 2023 01:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:22 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लखीमपुर खीरी से धौरहरा तक रथयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
lucknow
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को उन्होंने लखीमपुर खीरी से धौरहरा के लिए रथयात्रा निकाली जिसका नाम लोक जागरण यात्रा दिया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सोमवार को ही लखीमपुर खीरी पहुंच गए थे। उन्होंने रास्ते में विभिन्न स्थानों पर मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लिया। वह रथ यात्रा के जरिए गोला गोकरण नाथ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली पुलिस ने घर पहुंचकर दर्ज किए 12 गवाहों के बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में कहा- कोई जिम्मेदार नहीं
रथयात्रा के दौरान सपा ने सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना पर जोर दिया।
अखिलेश यादव पहले भी जातीय जनगणना की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जातीय जनगणना करवाकर इसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जातीय जनगणना एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।