फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party provide share according to caste percentage

सपा देगी हर जाति को पार्टी में संख्या के आधार पर हिस्सा : अखिलेश यादव

Mon, 20 Aug 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party provide share according to caste percentage
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सजिशों की पार्टी है। वह सपा नेताओं के खिलाफ कुछ भी साजिश कर सकती है। भाजपा की योजना भूखों व गरीबों को दिमाग से पराजित करने की है। उससे सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को सपा मुख्यावलय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारी मांग तो यह है कि विकास देश के काम आए। गरीबी मिटनी चाहिए, बेकारी, भुखमरी खत्म हो। भाजपा से बुनियादी झगड़ा इसी मुद्दे पर है।
विज्ञापन


भाजपा ने देश को अनावश्यक मुद्दों में उलझा दिया है। हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है। उसके प्रचार में उलझे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर सभी के लिए न्याय, अवसर, अधिकार और सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अपनी सरकार में विभिन्न जातियों की आनुपातिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी। सामाजिक न्याय की अवधारणा को समाजवादी ही आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, जानकी पाल, अयोध्या पाल, राकेश पाल, विजय बहादुर पाल और अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे।

सत्ता के लिए पिछड़ों की बात करती है भाजपा

अखिलेश ने कहा, भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए पिछड़ों की बात करती है। वह पिछड़ों को और पिछड़ा बनाए रखने का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा की राजनीति बांटो और राज करो की है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार में जनता की कोई सुनवाई नहीं। सपा इसका मुकाबला करेगी। कहा कि देश में गरीब, कमजोर, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसान, नौजवान उपेक्षित है जबकि कारपोरेट घरानों को संरक्षण मिल रहा है। अघोषित आपातकाल जैसे माहौल पैदा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed