{"_id":"59e266214f1c1bda538b758f","slug":"samajwadi-party-prepares-for-civic-body-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निकाय चुनाव के लिए एक्शन में आई सपा, की जिला प्रभारियों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निकाय चुनाव के लिए एक्शन में आई सपा, की जिला प्रभारियों की नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनावों के लिए सपा ने तैयारियां तेज कर दी है। प्रत्याशियों का चयन करने और चुनावों की रणनीति बनाने के लिए जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ में एमएलसी अरविंद कुमार सिंह और फैजाबाद में पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
सपा में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। नगर निगमों में महापौर के प्रत्याशी प्रदेश स्तर से तय होंगे। पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के उम्मीदवार जिला स्तर पर तय होंगे। जिलों में पार्टी संगठन, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद व अन्य प्रमुख नेताओं की बैठकों में दावेदारों के नाम रखे जाएंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष व सभासदों की उम्मीदवारी तय करने के लिए सपा ने जिलों में प्रभारी तैनात कर दिए हैं। ये प्रभारी प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके प्रत्याशी का चयन कराएंगे। लखनऊ महानगर में सपा के कार्यालय सचिव व एमएलसी अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, फैजाबाद में विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, इलाहाबाद में राम निहोर, वाराणसी में कैलाश चौरसिया प्रभारी बनाए गए हैं। इसी तरह गाजियाबाद में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, नोएडा में सांसद सुरेन्द्र नागर, आगरा में डॉ. दिलीप यादव, झांसी में लाखन सिंह, मथुरा में उदयवीर सिंह, आजमगढ़ में रामसुंदर दास निषाद तथा सहारनपुर में नईमुल हसन को प्रभारी बनाया गया है।