फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party nominates the head of its frontal organisations.

UP News : सपा के फ्रंटल संगठनों में नए पदाधिकारी मनोनीत, शाहिन किदवई फैज लखनऊ महानगर अध्यक्ष बने

Wed, 28 Feb 2024 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

सपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सपा के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यहां देखें पूरी सूची: 

विज्ञापन
Samajwadi Party nominates the head of its frontal organisations.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष नामित हुए हैं। शाहिन किदवई फैज को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह इमरान मकरानी को झांसी, दीपक यादव को बरेली, वासिल तोमर को सहारनपुर महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के 38 जिलों के जिलाध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मोहित भारद्वाज को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महेंद्र प्रताप पाल को फतेहपुर, विशाल यादव को मिर्जापुर, अजय यादव को चित्रकूट, सुरेश पटेल को रायबरेली, संदीप चौधरी को शामली, मुन्ना मलिक को मथुरा, अमित साही को गोरखपुर, दीपक यादव को झांसी, आदित्य गोविंद को इटावा और डीपी यादव को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सभी जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गयी है।
विज्ञापन


लोहिया वाहनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें अनुपमा सिंह पटेल, राज साहनी, आदिल चौधरी, असित यादव, हर्षिता वर्मा, सिद्वार्थ यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह पिंटू सरवर, हरपाल शर्मा, प्रवीण पाठक, फूलचंद वर्मा, रामभवन प्रधान, पवन चौधरी, डॉ. अब्दुल कादिर, अतुल यादव, संदीप सत्या, वाजिद मलिक, हाफिज सिद्दीकी, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, गुड्डू यादव, प्रवीण सैनी, साजिद अली, अमित यादव, महफूजउल्लाह खान, बंटी यादव, अबरार अहमद फारूकी, हनीफ गांधी, अमित सिंह, रविप्रकाश सिंह, नितीश भाटी, मोहित यादव, प्रमोद कुमार निषाद, प्रदीप यादव, बाठला राजेश, विपिन यादव, कमलाकांत यादव, अनिल प्रधान, चौधरी मोहित यादव, राणा कुनाल सिंह, अमरेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में आरती पाल, सपना यादव, प्रियांशु राय, प्रदीप यादव, मंजीष गॉड उर्फ भोला, कार्तिक पटेल, हीरालाल यादव, मंजीत पटेल, पप्पू यादव, कोमल बागी, विकास यादव, आदित्य पांडेय और गिरिजा शंकर यादव शामिल हैं। लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी और 38 जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के नाम भी घोषित कर दिए गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed