फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party mla subhash pasi health improve

सपा नेता सुभाष पासी की हालत में सुधार, विधानसभा में हंगामे के दौरान हुए थे बेहोश

Wed, 06 Feb 2019 04:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party mla subhash pasi health improve
समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में हंगामे के दौरान बेहोश हुए सपा विधायक सुभाष पासी की हालत में अब सुधार है। उन्हें ट्रॉमा के आरआईसीयू में रखा गया है। उनकी निगरानी आरआईसीयू के साथ ही आर्थो और न्यूरो सर्जरी की टीम कर रही है। बता दें कि उन्हें कल (मंगलवार) बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। गिरने की वजह से उनके सिर और कंधे पर चोट आई है। आज उनका ब्लड प्रेशर सामान्य है साथ ही यूरिन टेस्ट के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि जब कल उन्हें ट्रॉमा सेंटर लाया गया था तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। उन्हें रेसपिरेटरी इंटरमीडिएट केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद जब वो होश में आए तो उनका सिटी स्कैन और एमआरआई कराया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed