{"_id":"62edf4f87eca9f217e42b074","slug":"samajwadi-party-mla-azam-khan-admitted-to-medanta-hospital-lung-infection-detected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan: सपा नेता आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan: सपा नेता आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती किए गए
Sat, 06 Aug 2022 11:58 AM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:58 AM IST
सार
सपा विधायक आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा नेता आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में बुधवार शाम से भर्ती हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
आजम खां को सांस लेने में भी तकलीफ है जिसके कारण उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉ. दिलीप दुबे की टीम निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल पहुंच कर आजम का हालचाल लिया।
विज्ञापन
Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party (SP) MLA Azam Khan admitted to Medanta Hospital, lung infection detected. A team of criticial care team is monitoring him, his condition is stable.
विज्ञापन विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/xY3BpASQuD — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2022
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खां अब पहले बेहतर महसूस कर रहे हैं। इससे पहले सीतापुर जेल में आजम को संक्रमण हो गया था और उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली के अस्पतालों में भी इलाज करा चुके हैं। दो दिन पहले वह लखनऊ आए थे। यहां तबीयत खराब होने पर उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।