फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party leader Ram Govind writes letter to Akhilesh to not accept the resignation of Swami Prasad.

स्वामी प्रसाद मौर्य: वरिष्ठ सपा नेता रामगोविंद आए समर्थन में, अखिलेश को पत्र लिखकर कहा- न स्वीकार करें इस्तीफा

Wed, 14 Feb 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा न स्वीकार किया जाए।

विज्ञापन
Samajwadi Party leader Ram Govind writes letter to Akhilesh to not accept the resignation of Swami Prasad.
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद सपा के अंदर से स्वामी प्रसाद मौर्य को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि स्वामी प्रसाद का इस्तीफा न स्वीकार किया जाए।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद सपा के अंदर से स्वामी प्रसाद मौर्य को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि स्वामी प्रसाद का इस्तीफा न स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा नेतृत्व पर हमलावर हुईं पल्लवी पटेल, बोलीं- पीडीए के साथ धोखे में मैं शामिल नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा बोले- रामजी की कृपा से भाजपा इस बार यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी


उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा... आप जानते हैं और आप के माध्यम से हम सभी जानते हैं कि डबल इंजन की सरकार का विश्वास संविधान सम्मत शासन में नहीं है। यह सरकार पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के गरीबों का हक छीनकर अपने कुछ उद्यमी मित्रों और उनके हित को ही देश हित मानने वाले सामंती सोच के लोगों को लगतार देती जा रही है। 


इस डबल इंजन की सरकार की करतूतों की वजह से महंगाई चरमपर है। बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। युवा रोजगार की तलाश में युद्ध के आगोश में जी रहे इस्राइल में भी जाने को तैयार हैं। आभाव से परेशान लोग आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं और डबल इंजन की यह सरकार इसी को राम राज बता रही है। आसमान छू रही महंगाई और बेतहाशा बढ़ी बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए रोज रोज हिंदू मुसलमान का पहाड़ा पढ़ रही है, नए-नए पाखंड का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा कि आपके यशस्वी नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता और और नेता साम्प्रदायिकता और पाखंड के इस ज़हर का असर कम करने के लिए संघर्ष कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के इस ज़हर का मजबूती से प्रतिवाद कर रहे हैं। इसलिए वह भाजपा और संघ के निशाने पर है।

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़े समाज से आते हैं। अपने जुझारू स्वभाव की वजह से इस समाज में उनका एक विशेष स्थान हैं। उनका पदाधिकारी बने रहना समाजवादी पार्टी के हित में है। इसलिए मेरा अग्रह है कि आप उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करें। 

उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है जो आपके समक्ष रख रहा हूँ। इस सम्बन्ध में जो आपका निर्णय होगा, उसे मैं अपनी राय मानकर इस पत्र को भूल जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed