फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party leader not arrested

आरोपी सपा नेता सहित कई हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर

Mon, 23 May 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader not arrested
लखनऊ। मोहनलालगज के मानखेडा में छापा मारने गई एसटीएफ टीम पर हमला करने का आरोपी जिला पंचायत सदस्य सपा नेता अरुण यादव व उसके गुर्गे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वार्ड नंबर 25 से जिला पंचायत अरुण यादव के विरुद्ध मोहनलालगंज थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मानखेड़ा में अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल व मिलावटी शराब की काला बाजारी की सूचना पर शुक्रवार रात एसटीएफ के उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने अरुण यादव के अहाते में छापा मारा था। सपा नेता के कहने पर टैंकर चालक ने टीम को रौंदने की कोशिश की थी। पुलिस ने टैंकर चालक मुरादाबाद के सराय खजूर निवासी मो. मोहसिन और सपा नेता के भाई सौरभ यादव उर्फ निर्मल को गिरफ्तार किया था। टीम ने अहाते से 500 लीटर डीजल व पेट्रोल, 200 लीटर एल्कोहल व 35 लीटर डेनेचर्ड स्प्रिट बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अरुण यादव के साथ ही मोहसिन, सौरभ यादव, छोटू यादव, गोलू यादव, दीपू व पवन यादव के अलावा 40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। लेकिन मुख्य आरोपी अरुण यादव अपने गुर्गों के साथ भाग गया। पुलिस अभी तक वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed