फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party did not formed SC prakosth and baba sahab vahini.

यूपी: सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ व बाबा साहब वाहिनी का नहीं हो पाया गठन, असमंजस में दलित नेता

Wed, 22 Sep 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Sep 2021 02:17 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने माजवादी लोहिया वाहिनी को गांव- गांव दलित संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है लेकिन अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तय न होने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Samajwadi Party did not formed SC prakosth and baba sahab vahini.
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी एक तरफ कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मतदाताओं को जोड़ने के अभियान में लगी है तो दूसरी तरफ अभी तक अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तय नहीं कर पाई। इतना ही नहीं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब वाहिनी गठित करने का संकल्प भी पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


ऐसे में लोहिया वाहिनी को गांव-गांव दलित संवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी से जुड़े दलित नेता इस कदम को सियासी नजरिए से ठीक नहीं मान रहे हैं। उनका तर्क है कि दलितों से जु़ड़े कार्यक्रम अनुसूचित प्रकोष्ठ के जरिए चलाने से पार्टी को एनर्जी मिलेगी।
विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी में विभिन्न वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए फ्रंटल संगठन और प्रकोष्ठ हैं। पार्टी की ओर से फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है, लेकिन अल्पसंख्यक मोर्चा की तरह ही अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष भी तय नहीं कर पाई है। ऐसे में दलित नेता उहापोह की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के नेताओं का कहना है कि प्रकोष्ठ का गठन नहीं होने से वे समाज में बेहतर संदेश नहीं दे पा रहे हैं। इसी तरह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बाबा साहब वाहिनी गठन का संकल्प दोहराया था। लेकिन पार्टी हाईकमान पांच माह बाद भी इस पर फैसला नहीं ले सका है।

लोहिया वाहिनी गांव-गांव चला रही है कार्यक्रम

अब पार्टी हाईकमान की ओर से समाजवादी लोहिया वाहिनी को गांव- गांव दलित संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। यह कार्यक्रम शुरू भी हो चुका है, लेकिन लोहिया वाहिनी के जरिए दलित संवाद कार्यक्रम को लेकर दलित नेता असहज महसूस कर रहे हैं। उनका तर्क है कि लोहिया वाहिनी के जरिए अभी तक दलित संवाद जैसा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ है।

इस तरह का कार्यक्रम अनुसूचित प्रकोष्ठ ही करता रहा है। फिलहाल इस मुद्दे पर पार्टी के जिम्मेदार खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। इतना जरूर कहते हैं कि जल्द ही प्रकोष्ठ का गठन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed