{"_id":"58d91b8b4f1c1b4d7763e158","slug":"samajwadi-party-created-new-slogan-after-lose-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल में जुटी समाजवादी पार्टी ने जारी किया नया नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल में जुटी समाजवादी पार्टी ने जारी किया नया नारा
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी समाजवादी पार्टी ने नया नारा ईजाद किया है, जिसमें फिर से जनता का विश्वास जीतने की बात की गई।
विज्ञापन
नारा है- 'आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से।'
इसके पहले चुनाव के दौरान सपा का नारा था, 'काम बोलता है'। इससे चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिला।
अभी हाल ही में की गई एक प्रेस कांफ्रेंस में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि हम हार की समीक्षा कर रहे हैं। हम 2022 में जरूर वापसी करेंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी मात्र 47 सीटों पर सिमट गई। जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 224 सीटों पर जीत मिली थी।
विज्ञापन