फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav press conference in Lucknow.

UP: अखिलेश यादव बोले- पीडीए राजनीतिक नहीं भावनात्मक गठबंधन है... हम पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

Tue, 17 Jun 2025 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। भाजपा ने पंचायत चुनाव में सपा का वोट कम करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav press conference in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए एक राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक गठबंधन है। जो भी पीड़ित, दलित, वंचित और गरीब है वो पीडीए का हिस्सा है। मुझे खुशी है कि आज पसमांदा समाज भी इसमें शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि पी का एक मतलब पसमांदा समाज भी होता है। अखिलेश यादव मंगलवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा लगातार सपा के वोट कम करने के लिए काम कर रही है लेकिन अब लोग भी समझ रहे हैं। वहीं, जाति जनगणना की अधिसूचना जारी होने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग (भाजपा) अभी तक तो कोई ढंग का काम करवा नहीं सके जाति जनगणना क्या करवाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में 13 रुपये प्रति यूनिट हो सकती है बिजली, 40 से 45 फीसदी बढ़ोतरी का दिया गया प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज पटेल को मिली पहली रैंक


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की हालत खराब है। अभी नीट का परिणाम आया है अगर कॉलेजों में स्टॉफ नहीं होगा तो हम कैसे डॉक्टर्स तैयार करेंगे। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं अभी सुल्तानपुर में मरीज के जिस हाथ में फैक्चर नहीं था उसमें प्लास्टर चढ़ा दिया। बीते 10 साल में न जाने कितने मामले हो चुके हैं जहां पर डॉक्टर की लापरवाही से मरीजों की जान गई है।

यही हाल शिक्षा का है। सरकार बजट में शिक्षा के लिए बड़े ऐलान करती है पर सच तो ये है कि सरकारी प्राथमिक स्कूलों को बर्बाद किया जा रहा है जिससे कि गरीबों को बच्चे वहां न जा सकें। यही हाल माध्यमिक शिक्षा का भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed