सपा ने बदले एमएलसी उम्मीदवार, मंत्री के भाई का टिकट काटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने घोषित एमएलसी प्रत्याशियों में बदलाव किए हैं। गुरुवार को सपा ने पुराने कुछ उम्मीदवारों का टिकट काटकर नए उम्मीदवारों की घोषणा की।
बस्ती से मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृजकिशोर का टिकट काट दिया है। मंत्री के भाई बृजकिशोर यादव की जगह संतोष यादव उर्फ सनी को एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं गोरखपुर से जयप्रकाश यादव का टिकट काट दिया गया है। जयप्रकाश यादव की जगह सीपी चंद को एमएलसी टिकट दिया गया है।
एमएलसी लिस्ट में कई विवादित नाम थे शामिल
सपा ने इसी मंगलवार को अपने 31 एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। 31 उम्मीदवारों की लिस्ट में हाल में सपा से निष्कासित और मुख्यमंत्री के दखल के बाद बहाल किए गए आनंद भदौरिया और सुनील सिंह यादव भी शामिल थे।
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक वासुदेव यादव को भी इलाहबाद से उम्मीदवार बनाया गया था।
प्रतापगढ़ से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बने थे। मंत्री राजकिशोर के भाई के साथ ही मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली को मुरादाबाद से टिकट दिया गया था।